फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Keep tight arrangements during Gauchar fair: CDO

गौचर मेले के दौरान चाक चौबंद रखें व्यवस्थाएं : सीडीओ

Fri, 27 Oct 2023 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 27 Oct 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Keep tight arrangements during Gauchar fair: CDO
गोपेश्वर। गौचर में 14 नवंबर से होने वाले राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। सीडीओ ने मेले को भव्य रूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोगों से सुझाव भी लिए। सीडीओ ने सभी विभागों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में संचालित सभी परियोजनाओं, बैंकों व विभागों को मेले के आयोजन में पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए। मेला समिति के अंतर्गत गठित समितियों को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने को कहा। मेले के दौरान साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम/मेला अधिकारी कमलेश मेहता, तहसीलदार सुरेंद्र देव, डीईओ धन सिंह रावत, डीईओ पीआरडी एएस नयाल, डीपीआरओ आरएस गुंजियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed