{"_id":"67f5108ad5da0e5a50050459","slug":"karnaprayag-won-in-volleyball-adibadri-won-in-badminton-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-113891-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वॉलीबाल में कर्णप्रयाग, बैडमिंटन में आदिबदरी जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वॉलीबाल में कर्णप्रयाग, बैडमिंटन में आदिबदरी जीता
Tue, 08 Apr 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
जयकंडी में एसजीआरआर की तीन दिवसीय अंतर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
चमोली और रुद्रप्रयाग स्कूल के छात्र-छात्राएं कर रहे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। एसजीआरआर परिसर जयकंडी में एसजीआरआर विद्यालयों की तीन दिवसीय अंतर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कर्णप्रयाग की टीम ने गैरसैंण को हराया। जबकि बैडमिंटन में आदिबदरी की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में चमोली और रुद्रप्रयाग स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
एसजीआरआर के खेल मैदान में खेलों का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने कहा कि प्रतियोगिता में एजुकेशन मिशन के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के विद्यालय शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन बैडमिंटन के एकल बालिका वर्ग में आदिबदरी की अंकिता ने कर्णप्रयाग की सिमरन राणा को तथा सीनियर बालक वर्ग में भी आदिबदरी के कृष्णा ने कर्णप्रयाग के हितेश को हराया। बैडमिंटन के एकल जूनियर बालक वर्ग में कर्णप्रयाग के दीपांशु सती ने आदिबदरी के अखिल भंडारी को हराया। जबकि डबल्स के सीनियर बालिका वर्ग में आदिबदरी की अंकिता व अनुष्का की जोड़ी, डबल्स सीनियर बालक वर्ग में गोपेश्वर के आलोक व प्रथम की जोड़ी प्रथम रही। बैडमिंटन के डबल्स जूनियर बालक वर्ग में कर्णप्रयाग के विभूषित व ईशांत की जोड़ी जीती। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक विपिन कुंवर, प्रशांत बर्तवाल, मित्रानंद नौटियाल, नीलिमा पैलू, संदीप पुंडीर, सुमन कुमार और सोनाली बिष्ट आदि मौजूद रहे।