फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Kameda landslide zone will be treated with Rs 5.5 crores

चमोली: कमेड़ा भूस्खलन जोन का साढ़े पांच करोड़ से होगा ट्रीटमेंट, खतरा संभावित क्षेत्र में लगेंगे चेतावनी बोर्ड

Thu, 19 Sep 2024 08:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/गोपेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/गोपेश्वर। Updated Thu, 19 Sep 2024 08:50 AM IST
सार

बरसात में हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। बुधवार को कमेड़ा और चटवापीपल भूस्खलन जोन का डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि कमेड़ा में हाईवे के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Badrinath Highway Kameda landslide zone will be treated with Rs 5.5 crores
बदरीनाथ हाईवे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर गौचर क्षेत्र में कमेड़ा भूस्खलन जोन का जल्द ट्रीटमेंट किया जाएगा। शासन की ओर से कमेड़ा भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। फिलहाल एनएचआईडीसीएल को हाईवे के दोनों ओर खतरा संभावित क्षेत्र के चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। ताकि लोग संभल कर आवागमन कर सकें।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा एक नया भूस्खलन जोन बनकर उभरा है। बरसात में हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। बुधवार को कमेड़ा और चटवापीपल भूस्खलन जोन का डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि कमेड़ा में हाईवे के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही एनएचआईडीसीएल को मार्ग बंद होने पर बिना किसी विलंब के जल्द से जल्द हाईवे खोलने को कहा। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए शासन ने साढ़े पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। वहीं नंदप्रयाग में हाईवे करीब आधा किमी तक भूस्खलन की जद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli:  नवोदय विद्यालय गैरसैंण में तड़के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हॉल में सोए हुए थे बच्चे...बड़ा हादसा टला

इसका सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यहां पर ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाएगा। डीएम ने कहा कि नंदप्रयाग में हाईवे से मलबे को तुरंत हटाया जाए। इस दौरान एसडीएम एसके पांडेय, एनएचआईडीसीएल के प्रबंधक अंकित सोलंकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed