फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kaleshwar gift of five million plans

कालेश्वर को पांच करोड़ की योजनाओं की सौगात

Sun, 27 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Sun, 27 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kaleshwar gift of five million plans
Plans laid the foundation stone and inaugurated - फोटो : अमर उजाला

रविवार को ब्लाक के कालेश्वर, जयकंडी कस्बे के लिए पांच करोड़ की सौगात मिली। कालेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मैखुरी ने पेयजल योजना का लोकार्पण और एक करोड़ की लागत से बदरीकेदार मंदिर समिति के अतिथि गृह का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


बाढ़ सुरक्षा कामों के लिए 3 करोड़ 58 लाख की स्वीकृति भी मिलने की बात कही। परिवहन निगम कार्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में विधानसभा के उपाध्यक्ष और विधायक कर्णप्रयाग अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि अलकनंदा के नजदीक होने के बावजूद यहां पेयजल समस्या थी।
विज्ञापन


यहां पेयजल निगम ने 21.60 लाख की पेयजल योजना बनाई जिसका लोकार्पण किया गया। इसके बाद उन्होंने कस्बे में ही बदरीकेदार मंदिर समिति की ओर से बनाए जाने वाले अतिथि गृह का शिलान्यास किया। कहा कि अतिथि गृह निर्माण में करीब एक करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. मैखुरी ने बताया कि कालेश्वर और जयकंडी में अलकनंदा किनारे बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के लिए 3 करोड़ 58 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर महिला मंगल कालेश्वर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही कालेश्वर गांव, अनुसूचित जाति बस्ती और सिरोली गांव में होने वाली पानी की दिक्कत को विधायक के सामने रखा।


कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति यूएस रावत, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, नगर पालिका गौचर के मुकेश नेगी, चाय विकास बोर्ड के भुवन नौटियाल, प्रमुख राधा देवी, रेनू नेगी, ईश्वरी मैखुरी, वीरेंद्र रावत, गबर सिंह, बुद्धि बल्लभ सती, ताजवर कनवासी, मनोज रावत और महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed