{"_id":"25893fad4a8c0d16a21c571eaaa015b2","slug":"joshimath-auli-road-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से जोशीमठ-औली मार्ग कवांण से आगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से जोशीमठ-औली मार्ग कवांण से आगे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sat, 09 Jan 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हुई बर्फबारी केे बाद शनिवार को तड़के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया। दिनभर चटख धूप खिली रही, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन
औली में बर्फबारी से जोशीमठ-औली मोटर मार्ग कवांण बैंड से आगे बंद हो गया है। पर्यटकों ने कवांण बैंड से औली तक की दूरी पैदल ही नापी। कई लोग बर्फ का मजा लेने के लिए चोपता तक भी गए, लेकिन यहां भी चोपता टॉप से आगे मार्ग बर्फ में फिसलन भरा बना है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी प्रियांशु डिमरी का कहना है कि कांचुलाखर्क के बाद से ही बर्फ मिली। यहां दिनभर बर्फ का मजा लिया। औली पहुंचे कैलाश भट्ट ने बताया कि औली में चारों ओर बर्फ ही बर्फ जमी है। यहां दिनभर पर्यटकों ने स्कीइंग की।
विज्ञापन