फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joint family is the identity of our culture

Chamoli News: संयुक्त परिवार हमारी संस्कृति की पहचान

Sun, 07 Dec 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Dec 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Joint family is the identity of our culture
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त परिवार हमारी संस्कृति की पहचान है और एकल परिवार के बढ़ते चलन से हमारे संस्कारों का हनन हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चंद्रकला परमार ने कहा कि हमारी संस्कृति में माता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं, किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वहीं शशि थपलियाल ने कुटुंब प्रबोधन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सैनिक परिवार की रामादेवी और कई पीढि़यों से संयुक्त परिवार में रह रही मथुरा देवी को विशिष्ट माता सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजिका शिक्षिका ममता भट्ट ने किया। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ दिव्या भंडारी, अंजू असवाल, मंजू कपरवाण, उषा पंवार, ग्राम प्रधान बड़ागांव नीमा थपलियाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed