फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joint committee formed for Chardham Yatra

Chamoli News: चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त समिति गठित

Sat, 22 Mar 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Mar 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Joint committee formed for Chardham Yatra
डीएम ने आपसी समन्वय बनाकर मूलभूत सुविधाएं जुटाने और रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के लिए भी टीम की गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने संयुक्त समिति का गठन किया है। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समिति में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल किए गए।

संयुक्त समिति में जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने जल संस्थान गोपेश्वर व कर्णप्रयाग के ईई, ऊर्जा निगम गोपेश्वर के ईई, कमान अधिकारी आरसीसी पीपलकोटी व गौचर, महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल चमोली, तहसीलदार, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी तथा सुलभ इंटरनेशनल श्रीनगर के प्रभारी को सदस्य के रूप में रखा है। डीएम ने समिति को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली आपूर्ति, पानी, एटीएम आदि का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। यात्रा के दौरान बाजारों में औचक निरीक्षण के लिए भी टीम का गठन किया गया जिसमें संबंधित तहसील के एसडीएम की अध्यक्षता में क्षेत्र के थानाध्यक्ष, पूर्ति निरीक्षक, अभिहित अधिकारी व बाट माप निरीक्षक सदस्य होंगे। डीएम ने टीम को ओवर रेट, मिलावट, होटल रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट आदि की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed