{"_id":"64c274bb4f3ad572f40ee964","slug":"je-assaulted-in-jal-nigam-office-case-filed-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-1442-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जल निगम कार्यालय में जेई से मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जल निगम कार्यालय में जेई से मारपीट, मुकदमा दर्ज
Thu, 27 Jul 2023 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 27 Jul 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर आए थे गांव के लोग, मारपीट करने वालों में एक शिक्षक भी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। गांव में पानी की समस्या को लेकर जल निगम कार्यालय गोपेश्वर पहुंचे दो लोगों की अपर सहायक अभियंता (जेई) से बहस हो गई और दोनों ने जेई से मारपीट कर दी। मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता वीके जैन ने गोपेश्वर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाले आरोपियों में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता वीके जैन ने बताया कि 26 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे नंदानगर ब्लॉक के बुरांसीधार पगना गांव के लक्ष्मी प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति उनके कार्यालय में आए। वे पगना में पेयजल योजना के बारे में वार्ता कर रहे थे। इस पर संबंधित क्षेत्र के अपर सहायक अभियंता प्रशांत सिंह को बुलाया और उन्हें ग्रामीणों के साथ जाकर समस्या का समाधान करने को कहा। कार्यालय के बाहर जाते ही ग्रामीण जेई के साथ बहस करने लगे और कुछ देर में ही बहस गाली-गलौच और मारपीट तक जा पहुंची। इसकी सूचना पुलिस थाने को दी गई लेकिन पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले में समझौता कराने का प्रयास कर रही थी लेकिन पीड़ित जेई व अन्य अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। उधर, गोपेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।