फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jan Aushadhi Centre shifted to main building of the hospital

Chamoli News: अस्पताल के मुख्य भवन में शिफ्ट हुआ जन औषधि केंद्र, लोगों को मिलेगा लाभ

Sat, 14 Feb 2026 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 14 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Centre shifted to main building of the hospital
अस्पताल के मुख्य भवन में शिफ्ट हुआ जन औषधि केंद्र, लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

-अब तक कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल परिसर में होता है संचालित
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र अब अस्पताल के मुख्य भवन में शिफ्ट हो गया है। इससे लोेगों को सस्ती दवाओं का लाभ मिल सकेगा। कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल परिसर के प्रशासनिक भवन में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सालों से संचालित हो रहा है। ओपीडी और वार्ड मुख्य भवन में संचालित हैं। ऐसे में अस्पताल में कई बार लोगों को दवाएं नहीं मिल पाती और जन औषधि केंद्र कुछ दूरी पर होने से आम मरीज और तीमारदार कई बार केंद्र तक नहीं पहुंच पाते। इससे चलते लोगों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती है। ऐसे में अब अस्पताल प्रबंधन ने जन औषधि केंद्र को मुख्य भवन में शिफ्ट किया है। इससे लोगों को अस्पताल में नहीं मिलने वाली दवाओं के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

इंसेट के लिए
आपातकालीन में भी नहीं दवाओं की कमी
उपजिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित का कहना है कि अस्पताल में दवाओं की कमी किसी प्रकार की नहीं है। यहां तक शाम और रात्रि के समय आपातकालीन वार्ड में आने वाले रोगियों के लिए भी भरपूर दवाओं की व्यवस्था कर दी गई है। दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों के लिए प्लास्टर, पट्टी सहित सभी जरूरी सामग्री आपातकालीन में रखवाई गई है। जन औषधि केंद्र के मुख्य भवन में शिफ्ट होने से अस्पताल में आने वाले 300 से अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed