फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ITBP personnel will put their votes.

आईटीबीपी जवान डाल सकेंगे अपना वोट

Wed, 21 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 21 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

चमोली जिला निर्वाचन विभाग आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां में जुट गया हैं। जोनल मजिस्ट्रेट और सहायक अधिकारियों की ओर से मतदान केंद्रों के स्थलीय निरीक्षण का काम भी शुरू हो गया है। इस बार जिले में 43 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जोशीमठ में आईटीबीपी जवानों के लिए केंद्रीय विद्यालय सुनील में नया मतदान केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा में 10, कर्णप्रयाग में 19 और थराली में 14 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिले में अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 552 पहुंच गई है, वहीं, स्वतंत्र, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए नोएडा विश्वविद्यालय से आए मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर अश्वनी मोहन और प्रोफेसर मनोज कुमार द्वारा जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन कार्यों के संपादन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रटों को चुनाव के दौरान अपने अधीनस्थ चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच समन्वय रखने, अपने-अपने दायित्व से संबंधित कार्यों पर विशेष रणनीति तैयार करने और सकारात्मक सोच के साथ चुनाव निष्पादन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed