{"_id":"5e2c7a708ebc3e77dd50043d","slug":"itbp-entrusts-responsibility-for-national-championship-in-auli-gopeshwar-news-drn3340034146","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली में नेशनल चैंपियनशिप की जिम्मेदारी आईटीबीपी को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली में नेशनल चैंपियनशिप की जिम्मेदारी आईटीबीपी को सौंपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औली में सात फरवरी से होने वाले नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गेम्स की तैयारियां दो फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी आईटीबीपी को दी गई।
नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप में महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर और आर्मी की टीम के करीब 250 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। औली में खेल के दौरान बर्फबारी की संभावना को देखते हुए लोनिवि को स्नो कटर मशीन व जेसीबी हर समय तैनात करने को कहा। पुलिस और तहसील प्रशासन को यातायात, पार्किंग आदि की उचित व्यवस्था बनाने को कहा। खेलों के शुभारंभ और समाप्ति के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी आईटीबीपी को दी गई। इस दौरान खिलाड़ियों और उनके साथ आए स्टाफ के रहने और भोजन की उचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को खेलों के दौरान आर्थोपेडिक और फिजीशियन के साथ मेडिकल उपकरण और पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था करने, नगर पालिका जोशीमठ को खेलों के प्रचार के लिए होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने, सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी यशवंत सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, एसडीएम अनिल कुमार कान्याल, स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन के सचिव परवीन शर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।