{"_id":"6235c72b7ca37556976a3734","slug":"it-will-be-difficult-to-overcome-the-jam-in-chamoli-and-helang-gopeshwar-news-drn406720152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली और हेलंग में जाम से पार पाना होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली और हेलंग में जाम से पार पाना होगा मुश्किल
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार और हेलंग में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य देरी से शुरू हुआ, जिससे यहां तीर्थयात्रियों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। यहां हिल कटिंग कार्य अब शुरू हो रहा है, जिससे इन जगहों पर सड़क बेहद संकरी हो गई है। वहीं, हेलंग बाजार से करीब एक किमी पहले चट्टानी भाग पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि यात्राकाल में यहां जाम लगता रहता है।
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दूसरे चरण में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) का मोटर पुलों के निर्माण पर फोकस रहा। कर्णप्रयाग से हेलंग तक 15 मोटर पुलों का नवनिर्माण किया गया है। इन जगहों पर हाईवे की दूरी पर कम हुई है, जबकि चमोली बाजार, बाजपुर, गडोरा, पाखी और हेलंग में हिल कटिंग कार्य इन दिनों गतिमान है। हिल कटिंग कार्य से हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है। चमोली बाजार में हाईवे चौड़ीकरण कार्य से बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। चमोली तिराहे पर भी अभी तक चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यहां बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही विभिन्न जगहों की दूरी के पुराने साइन बोर्ड हटा लिए गए हैं, लेकिन अभी तक नए साइन बोर्ड स्थापित नहीं किए गए हैं।
एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक संदीप कार्की का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे को चाक-चौबंध कर लिया जाएगा। यथास्थान साइन बोर्ड स्थापित कर लिए जाएंगे। चमोली बाजार में कुछ ही जगह पर हिल कटिंग कार्य शेष बचा है, इसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।