फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to tourism department to start river rafting in Alaknanda

Chamoli News: पर्यटन विभाग को अलकनंदा में रीवर राफ्टिंग शुरू कराने के निर्देश

Wed, 27 Nov 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 Nov 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions to tourism department to start river rafting in Alaknanda
फोटो
विज्ञापन

मैठाणा मेले को लेकर एसडीएम ने ली बैठक, विभागों को बांटी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मैठाणा में 11 से 15 दिसंबर को होने वाले अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृषि विकास मेले को भव्य रूप देने के लिए उपजिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटीं। साथ ही पर्यटन विभाग को मैठाणा से कर्णप्रयाग तक अलकनंदा में रीवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के आयोजन के निर्देश दिए।

दशोली ब्लॉक सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों और मेला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय ने उरेडा विभाग को बदरीनाथ हाईवे से मेला मंच तक 20 सोलर लाइटें स्थापित करने, लोनिवि को रास्ते से लेकर मेला मैदान तक सुधारीकरण कार्य करने, पर्यटन विभाग को मैठाणा में अलकनंदा में मेले के दौरान पर्यटकों के लिए रीवर राफ्टिंग शुरू करने, स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। युवा कल्याण विभाग को खेलकूद प्रतियोगिता तो सूचना विभाग को सांस्कृतिक टीमों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मेला अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्त्वाल, ब्लॉक प्रमुख विनिता देवी, संरक्षक चंडी प्रसाद थपलियाल, सचिव राकेश खनेड़ा, सुरेंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद डिमरी, थान सिंह खाती और प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed