फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to send the proposal of alternate route for Auli to the government

औली के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश

Tue, 29 Mar 2022 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions to send the proposal of alternate route for Auli to the government
औली सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को जोशीमठ-मलारी मार्ग से औली तक वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंगलवार को औली मार्ग के चौड़ीकरण और वैकल्पिक मार्ग को लेकर लोनिवि, राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। मार्ग के चौड़ीकरण के संबंध में अधिकारियों ने कहा कि मार्ग का अधिकांश हिस्सा आर्मी, आईटीबीपी के अंडर में है, साथ ही काफी हिस्सा आबादी वाला है, जिससे चौड़ीकरण की संभावना कम है। इस पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को जोशीमठ मलारी सड़क से औली तक वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर उसे शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही डीएफओ नंदादेवी, एसडीएम जोशीमठ और अधीक्षण अभियंता लोनिवि को संयुक्त रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ नंदा देवी एवनी शर्मा, अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा, एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed