फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to repair Badrinath highway by 30

बदरीनाथ हाईवे को 30 तक दुरुस्त करने के निर्देश

Tue, 06 Apr 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Instructions to repair Badrinath highway by 30
बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड का निरीक्षण करतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया व एसपी वाईएस चौहान। - फोटो : GOPESHWAR
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर चल रहे कार्य का डीएम स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। जिले के शीर्ष अधिकारियों ने एनएच के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने और 30 अप्रैल तक मार्ग को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कर्णप्रयाग, कालेश्वर, लंगासू, देवलीबगढ़, नंदप्रयाग और चमोली चाड़े में चल रहे हिल कटिंग और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है। उन्होंने सड़क पर पुल निर्माण, दीवार निर्माण, पुश्ता व नाली निर्माण, पैरापिट, क्रैश बैरियर और साइन बोर्ड लगाने के कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। डीएम ने कर्णप्रयाग बस स्टैंड के पास सड़क चौड़ीकरण करने, उमा मंदिर के पास स्थित मोड़ को चौड़ा करने, नैनीसैंण जाने वाली सड़क से कर्णप्रयाग पुल तक नाली निर्माण, होटल होली डे होम के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कालेश्वर में निर्माणाधीन पुल का निर्माण 20 दिनों में पूरा करने और यहां चट्टानी भाग पर संकरी सड़क को चौड़ा करने के लिए कहा गया। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ के साथ ही एनएचआईडीसीएल के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed