फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to promote online testimony

Chamoli News: ऑनलाइन गवाही को बढ़ावा देने के निर्देश

Thu, 24 Sep 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 24 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Instructions to promote online testimony
फोटो
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों, कानून-व्यवस्था समेत कई मामलों की समीक्षा बैठक की
दोषमुक्ति और दोषसिद्धि दर में सुधार लाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक कार्यों, कानून-व्यवस्था, राजस्व वसूली और जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाकर राजस्व वसूली में तेजी लाएं। डीएम ने दोषमुक्ति और दोषसिद्धि दर में सुधार लाने को कहा। साथ ही जरूरत के अनुसार ऑनलाइन गवाही को बढ़ावा देने के निर्देश दिए ताकि न्यायिक प्रक्रिया को सुगम और समयबद्ध बनाया जा सके।

बैठक में बताया गया कि खनन विभाग ने अगस्त तक 50 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 33 प्रतिशत जबकि आबकारी विभाग ने 99 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 49 प्रतिशत राजस्व वसूली की है। डीएम ने परिवहन, खनन, खाद्य पूर्ति और आबकारी विभाग को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को नियमित न्यायालयों में बैठकर वादों की सुनवाई करने तथा पुराने और लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित जांच और छापा मारकर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम चमोली आरके पांडेय, सीओ मदन सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed