फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to give electricity bills with 50 percent subsidy in Mana village

Chamoli News: माणा गांव में 50 प्रतिशत सब्सिडी के बिजली बिल देने के निर्देश

Sun, 11 May 2025 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 May 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Instructions to give electricity bills with 50 percent subsidy in Mana village
विद्युत शिकायत निवारण मंच ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीरनाथ। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने ऊर्जा निगम को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सीमांत गांव में शामिल प्रथम गांव माणा में उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी वाले बिल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही शीतकाल के दौरान सरचार्ज न लेने को कहा।

मंच की ओर से रविवार को देश के प्रथम गांव माणा में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याएं व शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि शीतकाल में गांव खाली हो जाता है उसके बावजूद उन्हें बिल भेजे जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने अनियमित बिजली कटौती, बिलों में त्रूटि से संबंधित शिकायतें रखीं। मंच के सदस्य संतोष डिमरी और अर्जुन सिंह बिष्ट ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप माणा गांव में उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी वाले बिल भेजे जाएंं। इस दौरान ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, यूपीसीएल उपखंड अधिकारी अविनाश भट्ट सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed