फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to complete the construction of motor bridge in two months

मोटर पुल का निर्माण दो माह में पूरा करने के निर्देश

Mon, 28 Feb 2022 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:35 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of motor bridge in two months
सिमली में मोटर पुल का निरीक्षण करते लोनिवि गौचर के अधिशाषी अभियंता दिनेश बिजल्वाण। - फोटो : KARNPRYAG
लोक निर्माण विभाग गौचर के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने सोमवार को सिमली में पिंडर नदी पर बने रहे मोटर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर ठेकेदार को फटकार लगाई और पुल का निर्माण दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए। पुल न बनने पर अमर उजाला ने ‘पुल न बनने से 15 हजार की आबादी प्रभावित’ संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसका विभाग ने संज्ञान लिया और ईई ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग गौचर की ओर से सिमली में पिंडर नदी पर विद्यापीठ, नाकोट, बणसोली, कोलाडुंग्री, नौसारी, केलापाणी, कुंडडुंग्रा, र्स्वका, कंडारा, खत्याड़ी, पाडली सहित 40 गांवों की करीब 15 हजार से अधिक आबादी के लिए वर्ष 2016 से 80 मीटर लंबे मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। साढे़ नौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लोहे के इस पुल का छह साल में मात्र ढांचा ही तैयार किया जा सका है। पुल पर डामर सहित अन्य काम नहीं किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश जताया ओर से लगातार रोष जताया जताया जा रहा था। इस संबंध में अमर उजाला में 25 फरवरी को खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया और सोमवार को अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने सिमली आकर पुल का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को जल्द मजदूर और मशीनें लगाकर पुल का काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो माह के अंदर पुल का काम पूरा कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed