कर्णप्रयाग थाना पुलिस ने रविवार को ग्राम पंचायत जाख में जन-जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानूनी जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान एसएसआई नरेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम, मोटर वाहन अधिनियम, नशे के दुष्प्रभावों, कोराना वाइरस से बचाव के टिप्स सहित कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी समन्वय से ही अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखा जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता बृजमोहन सिंह ने कहा कि कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस की ओर से संचालित किए जा रहे इन जनजागरूकता शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को कानूनी जानकारियों से अवगत होने का अवसर मिल रहा है। इस मौके पर एसआई हेमदत्त भारद्वाज, एसआई विजय प्रकाश, सोहन सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे। जबकि गैरसैंण के आगरचट्टी में आयोजित चौपाल में थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी और एसआई प्रदीप कोहली ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारियों से अवगत कराया। इस मौके पर एसआई जसपाल गुसांई, प्रधान खुशाल सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र रावत, कस्तूरा देवी, कला देवी आदि मौजूद थे। (संवाद)