फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Information about schemes provided at the financial literacy and mega camp

Chamoli News: वित्तीय साक्षरता एवं मेगा कैंप में दी योजनाओं की जानकारी

Wed, 21 Oct 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 21 Oct 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Information about schemes provided at the financial literacy and mega camp
गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से प्रधान कार्यालय गोपेश्वर में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता मेगा कैंप आयोजित किया गया। शिविर में खाताधारकों और काश्तकारों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी देकर इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कृषि, पशुपालन, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार ऋण योजनाओं के बारे में बताया गया। बैंक अध्यक्ष ने कहा कि जिला सहकारी बैंक ग्रामीणों और किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में साइबर ठगी से बचाव के लिए ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई। इस दौरान बैंकिंग संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया। बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्रेयांश जोशी और अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक डीएस गर्ब्याल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed