फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Information about forest fire will be received from WhatsApp group, drone will keep watch

Chamoli News: व्हाट्सएप ग्रुप से मिलेगी जंगल की आग की सूचना, ड्रोन रखेगा निगरानी

Sat, 15 Feb 2025 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 15 Feb 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
Information about forest fire will be received from WhatsApp group, drone will keep watch
पंचायत में काम करने वाले कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को किया शामिल
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जंगल की आग को रोकने के लिए वन विभाग तैयारियों में जुटा है। नंदप्रयाग रेंज ने जहां आग की सूचनाओं के लिए पंचायत कर्मियों, जनप्रतिनिधियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, वहीं ड्रोन से आग पर निगरानी रखने की तैयारी की है।
वनाग्नि कम करने के लिए नंदप्रयाग रेंज अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिस, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्रामीण और अन्य अधिकारियों से मदद ले रहा है। सभी के साथ बैठक कर उनका एक व्हाट्सप ग्रुप बनाया जा रहा है। साथ ही पुलिस और वन विभाग द्वारा जगह-जगह जाकर वनाग्नि को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं वन विभाग फायर सीजन में विभाग का सहयोग करने वालों को सम्मानित भी करेगी। वन क्षेत्र में ड्रोन से आग की घटनाओं पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


फायर सीजन में वनों में आग न लगे इसके लिए वन विभाग तैयारियों में जुटा है। जगह-जगह बैठकें कर लोगों से संवाद किया जा रहा है। वनाग्नि की घटनाओं का जल्द पता लगाने और उस पर नियंत्रण के लिए सोशल मीडिया की मदद भी ली जा रही है। सभी को फायर सीजन में वन विभाग का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमंत सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, नंदप्रयाग रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed