फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Individual residential building wall to be constructed from MNREGA

व्यक्तिगत आवासीय भवन की दीवार मनरेगा से बनाने की होगी जांच

Mon, 29 Jul 2019 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Individual residential building wall to be constructed from MNREGA
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में मनरेगा से जुड़ी शिकायतें उठीं। मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने से जुड़ी अधिकांश शिकायतों को देखते हुए डीएम ने जिला विकास अधिकारी को शीघ्र मनरेगा मजदूरों की सूची तैयार कर भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। टंगसा गांव में व्यक्तिगत आवासीय मकानों की सुरक्षा दीवार भी मनरेगा के अंतर्गत बनाने की की शिकायत पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जन सुनवाई में फरियादियों ने स्वास्थ्य, अतिक्रमण, मनरेगा मजदूरी का भुगतान और आपदा में क्षतिग्रस्त संपत्तियों के मुआवजे से जुड़ी 22 शिकायतें उठीं। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की शिकायतों पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने शिक्षा अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति तक विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में कार्य कर रहे कर्मचारियों व मजदूरों ने हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी पर तानाशाही का आरोप लगाया। डीएम ने सभी विभागों को जिला योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा। कौंज पोथनी गांव के ग्रामीणों ने डुंग्री-कौंज-पोथनी-बिरही मार्ग निर्माण की मांग उठाई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा, एडीएम मोहन सिंह बर्निया, पुलिस उपाधीक्षक मिथलेस कुमार और एसडीएम बुसरा अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की सीडीओ करेेंगे जांच
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता दबार में 24 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने पेंशन प्रकरण निस्तारण के लिए प्रत्येक ब्लॉकों में शिविर लगाने को कहा। जिला अस्पताल बौराड़ी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड द्वारा बदसलूकी करने की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा गार्ड को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डा. वी षणमुगम ने रेबीज के इंजेक्शन मंगाने को कहा। दलबीर सिंह ने गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ नहीं मिलने, थौलधार जौलंगी के ग्रामीणों ने मनरेगा और राज्य वित्त के निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत की। इस पर डीएम ने सीडीओ को जांच कराने को कहा। बाद में डीएम ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, डीपीआरओ आरएस असवाल, ईई ऊर्जा निगम राकेश कुमार, आबकारी अधिकारी रेखा जुयाल, पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, डीएसओ मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed