फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Indian tradition is a storehouse of immense knowledge.

Chamoli News: भारतीय परंपरा अथाह ज्ञान का भंडार

Thu, 20 Feb 2025 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 20 Feb 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Indian tradition is a storehouse of immense knowledge.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत विभाग की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा में वैश्विक चेतना विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। कहा गया कि भारतीय परंपरा अथाह ज्ञान का भंडार है। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 30 से अधिक शोधपत्र भी प्रस्तुत हुए। सेमिनार का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डाॅ. बीएन खाली ने कहा कि भारतीय परंपरा अथाह ज्ञान का भंडार है। मुख्य वक्ता गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने भारतीय परंपरा में वेदों के महत्व के बारे में बताया। डॉ. डीएस राणा ने प्राचीन काल में पृथ्वी पर मानव की उत्पति कैसे हुई इसके बारे में बताया। जीएलए विवि मथुरा उप्र के डॉ. पंकज यादव, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. प्रवीण मैठाणी, डॉ. सीएम जस्वाण, डॉ. मृगांक मलासी आदि ने विचार रखे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अंजू अग्रवाल ऑनलाइन जुड़े। संचालन डॉ. एमएल शर्मा और डॉ. वीआर अंथवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed