फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Indane gas distribution done in a systematic manner

Chamoli News: व्यवस्थित तरीके से हुआ इंडेन गैस वितरण

Sat, 16 May 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 16 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Indane gas distribution done in a systematic manner
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम के वार्ड 24 में शनिवार सुबह इंडेन गैस के 136 सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। पार्षद रमेश रमोला ने बताया कि गैस वितरण को लेकर एक दिन पहले ही टीम का गठन किया गया था। इसमें अर्चित काला और माधव तिवाड़ी सहित अन्य लोगों ने मिलकर योजना तैयार की। टीम ने ट्रेजरी मोहल्ला, तिवाड़ी मोहल्ला और गढ़वाल विश्वविद्यालय कॉलोनी क्षेत्र के घर-घर फोन कर गैस आने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सुबह जो लोग पहले पहुंचे, उनकी बुकिंग क्रमवार दर्ज कर उन्हें घर भेज दिया गया। गैस वाहन पहुंचने के बाद एक बार में दस-दस उपभोक्ताओं की बुकिंग गैस कर्मचारियों को दी गई और ओटीपी भेजने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं को फोन कर सिलिंडर लेने बुलाया गया। इस व्यवस्था के चलते लोगों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ा और शांतिपूर्ण तरीके से सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed