फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Increase public participation in HPV vaccination and TB screening: CMO

एचपीवी टीकाकरण और टीबी स्क्रीनिंग में जनभागीदारी बढ़ाएं : सीएमओ

Sat, 26 Sep 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 26 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Increase public participation in HPV vaccination and TB screening: CMO
बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दी जा रही एचपीवी वैक्सीन: टेकचंदानी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल की अध्यक्षता में आशा फेसिलिटेटरों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंपों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी कराने के निर्देश दिए गए। आशा और आशा फेसिलिटेटरों को लक्ष्य आधारित कार्य सौंपे गए
सीएमओ ने एचपीवी टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान, एनीमिया मुक्त भारत और एनसीडी कार्यक्रमों में आशाओं की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों से संवाद कर टीकाकरण के प्रति जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा में बताया गया कि जिले में उच्च जोखिम वाली आबादी का लक्ष्य 1,08,562 है। इसके सापेक्ष अब तक 57,873 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 28,939 लोगों की एक्स-रे जांच की जा चुकी है। इस दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों के तहत 19 वर्ष तक के ड्रॉपआउट विद्यार्थियों का सर्वे कर सूची एक अक्तूबर तक संबंधित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में डीपीसी एनटीईपी मुकेश बगवाड़ी, काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल, डीएलओ बिपिन खन्ना, डीसी सीपीएचसी विजय, डीबीसीसीएफ हरेंद्र सिंह नेगी, एनएमओ नागेश्वर बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed