{"_id":"671b93d0809d4aa8680127cd","slug":"include-all-tribal-villages-in-vibrant-village-scheme-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108820-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सभी जनजातीय गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सभी जनजातीय गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में करें शामिल
Fri, 25 Oct 2024 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नीती माणा जनजातीय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नीती माणा जनजातीय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अन्य सभी जनजातीय गांवों को भी वाइब्रेंट विलेज में शामिल करने की मांग की। समिति ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना में नीती-माणा घाटी के नौ ग्राम पंचायतों को ही शामिल किया गया है। अन्य जनजातीय गांव जो सर्दियों में भी मूल गांव में ही निवास करते हैं उनको भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इन गांवों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह फरकिया ने कहा कि जनजातीय समुदाय की विभिन्न योजनाओं और समस्याओं को लेकर बेडूबगड़ भोटिया पड़ाव में जल्द जनजाति समागन का आयोजन किया जाएगा। इसमें गांवों को वाइब्रेंट विलेज में शामिल करने की मांग को लेकर भविष्य की रणनीति भी तैयार की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में समिति के कोषाध्यक्ष रणजीत बुटोला, नरेंद्र रावत, सह सचिव नंदी राणा, देवेंद्र रावत, प्रदीप राणा, धीरेंद्र गरोड़िया, कीरत सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान गरपक कागा पुष्कर राणा, ग्राम प्रधान भल्लागांव लक्ष्मण बुटोला आदि शामिल रहे।