{"_id":"6810cd02520526ba8b003472","slug":"in-rainy-season-water-from-the-stream-enters-the-village-people-have-to-leave-their-houses-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112097-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बरसात में गांव में घुसता है गदेरे का पानी, छोड़ने पड़ते हैं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बरसात में गांव में घुसता है गदेरे का पानी, छोड़ने पड़ते हैं घर
Tue, 29 Apr 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 29 Apr 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो
सोनला गांव पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष तो ग्रामीणों ने लगा दी समस्याओं की झड़ी
गदेरे के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर पंचायत के सोनला वार्ड में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे नंदप्रयाग नगर पंचायत के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला के सामने ग्रामीणों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के समीप बह रहे बरसाती गदेरे के उफान पर आने से गांव में पानी घुस जाता है जिससे उन्हें घर छोड़ने पड़ते हैं। उन्होंने गदेरे के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग उठाई।
सोनला के पंकज सजवाण ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना निर्माण के बाद गदेरे का बहाव गांव की ओर हो गया है। बरसात में बदरीनाथ हाईवे पर पानी जमा हो जाता है, जो मलबे के साथ गांव में घुस जाता है। वहीं ग्रामीणों ने पैदल रास्तों की मरम्मत, पथ प्रकाश की व्यवस्था करने, पेयजल सहित कई मांगें रखीं। नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों को बाढ़ सुरक्षा कार्य करने के साथ ही बरसाती नाले का ट्रीटमेंट कराने, जल्द क्षेत्र में पैदल रास्तों की मरम्मत कराने, गांव के आसपास स्थित पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग कराने, पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी मुलाकात की और निर्माणाधीन व नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। इस मौके पर वार्ड सभासद, स्थानीय लोग व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।