फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Improvement of bad badrinath highway started at many places

Chamoli News: कई जगहों पर बदहाल बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण शुरू

Tue, 28 Nov 2023 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Nov 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
Improvement of bad badrinath highway started at many places
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद अब एनएचआईडीसीएल बदरीनाथ हाईवे को दुरुस्त करने में जुट गया है। विभाग की ओर से पहले चरण में चमोली से पीपलकोटी के बीच हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। बिरही चाड़े में हाईवे पर डामर बिछाया जा रहा है वहीं पैचवर्क कार्य भी किया जाएगा।

बीते जून से अगस्त माह तक भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर खस्ताहालत में पहुंच गया है। चमोली, छिनका, बिरही चाड़ा, गडोरा, मायापुर, पीपलकोटी, पाखी, टंगणी, पागल नाला, बेलाकूची और हेलंग में पहाड़ी से भूस्खलन के कारण हाईवे बदहाल स्थिति में है। यहां कई जगहों पर हाईवे बेहद संकरा हो गया है। अब एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से हाईवे को सुधारा जा रहा है। एनएचआईडीसीएल की कार्यदायी संस्था एनकेजी के प्रबंधक गजेंद्र गौड़ ने बताया कि हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू किया गया है। अभी बिरही चाड़े में डामर बिछाया जाएगा। इसके बाद गडोरा, पीपलकोटी नगर पंचायत व अन्य जगहों पर पैचवर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed