फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If there are no facilities in the hospital then why do they recruit

Chamoli News: जब अस्पताल में सुविधायें नहीं तो क्यों भर्ती होगा मरीज

Sat, 07 Jan 2023 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
If there are no facilities in the hospital then why do they recruit
क्षेत्र पंचायत थराली की बैठक में सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधा का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी गौरव कुमार से सवाल पूछा कि जब अस्पताल में सुविधाएं नहीं हैं तो क्यों मरीजों को भर्ती किया जाता है। उन्होंने सदन में ये रिपोर्ट दिखाई कि सबसे कम गर्भवती महिलाएं सीएचसी थराली में भर्ती होती हैं।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार थराली में प्रमुख कविता नेगी की अध्यक्षता में हुई बीडासी बैठक में रूईसाण के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगंबर प्रसाद, प्रधान प्रेमबल्लभ व भास्कर पांडे ने कहा कि सीएचसी थराली में पांच वर्षों से एक्सरे सेवा बहाल नहीं हुई है। बैठक में रतगांव के प्रधान महिपाल सिंह, कुराड़ के हरीश ज्योति, चिडंगा की बसंती देवी ने कहा कि पीएमजीएसवाई की खस्ताहाल सड़कें लोक निर्माण विभाग के पास हैं लेकिन सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं पार्था गांव में चार करोड़ की पेयजल योजना के बाद भी गांव में पानी नहीं आने का मामला प्रधान महेशी देवी ने उठाया। इस पर जलनिगम के अधिकारी एक दूसरे की बगलें झांकते नजर आए। सदस्यों ने स्कूलों में अध्यापकों की कमी, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान, मनरेगा में भुगतान नहीं होने के संबंध में भी प्रश्न किए जिस पर अध्यक्ष ने संबधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार प्रदीप नेगी, पीडी आनंद भाकुनी, डीपीआरओ राजेंद्र गुंज्याल, डीएचओ तेजपाल सिंह, डिप्टी सीएमओ एमएस खाती, बीडीओ गिरीश पांडे, सुनील पुरोहित, प्रकाश जोशी, गंभीर सिंह, हीरा बोरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed