{"_id":"63b83d0a1c46f810eb0341bc","slug":"if-there-are-no-facilities-in-the-hospital-then-why-do-they-recruit-karnpryag-news-drn433079066","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ब अस्पताल में सुविधा नहीं तो क्यों भती होगा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ब अस्पताल में सुविधा नहीं तो क्यों भती होगा मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत थराली की बैठक में सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधा का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी गौरव कुमार से सवाल पूछा कि जब अस्पताल में सुविधाएं नहीं हैं तो क्यों मरीजों को भर्ती किया जाता है। उन्होंने सदन में ये रिपोर्ट दिखाई कि सबसे कम गर्भवती महिलाएं सीएचसी थराली में भर्ती होती हैं।
ब्लाक सभागार थराली में प्रमुख कविता नेगी की अध्यक्षता में हुई बीडासी बैठक में रूईसाण के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगंबर प्रसाद, प्रधान प्रेमबल्लभ व भास्कर पांडे ने कहा कि सीएचसी थराली में पांच वर्षों से एक्सरे सेवा बहाल नहीं हुई है फिर भी मरीजों को भर्ती होने के लिए कहते हैं। यदि कोई भर्ती हो भी जाए तो कुछ समय बाद ही मरीज को रेफर कर दिया जाता है।
बैठक में रतगांव के प्रधान महिपाल सिंह, कुराड़ के हरीश ज्योति, चिडंगा की बसंती देवी ने कहा कि पीएमजीएसवाई की खस्ताहाल सड़कें लोक निर्माण विभाग ने ली हैं, लेकिन सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। वहीं पार्था गांव में चार करोड़ की पेयजल योजना के बाद भी गांव में पानी नहीं आने का मामला प्रधान महेशी देवी ने उठाया।
विज्ञापन
इस पर जलनिगम के अधिकारी एक दूसरे की बगलें झांकते नजर आए। सदस्यों ने स्कूलों में अध्यापकों की कमी, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान, मनरेगा में भुगतान नहीं होने के संबंध में भी प्रश्न किए जिस पर अध्यक्ष ने संबधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में तहसीलदार प्रदीप नेगी, पीडी आनंद भाकुनी, डीपीआरओ राजेंद्र गुंज्याल, डीएचओ तेजपाल सिंह, डिप्टी सीएमओ एमएस खाती, बीडीओ गिरीश पांडे, सुनील पुरोहित, प्रकाश जोशी, गंभीर सिंह, हीरा बोरा मौजूद थे।