{"_id":"6a117d3e41ee82b2350d14a6","slug":"hot-winds-have-made-people-miserable-while-traders-are-hoping-for-increased-sales-chamoli-news-c-48-kpg1001-123848-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गर्म हवाओं ने लोगों को किया बेहाल, व्यापारियों को ब्रिकी की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गर्म हवाओं ने लोगों को किया बेहाल, व्यापारियों को ब्रिकी की आस
Sat, 23 May 2026 03:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 23 May 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मौसम परिवर्तन के चलते नहीं बिक पा रहे थे कूलर, पंखे, एसी, दो दिनों से बढ़ी उमस
कर्णप्रयाग। पिछले चार दिनों से बढ़ती उमस ने लोगों को घरों में कैद कर लिया है। गर्मी के चलते अब लोग पंखे, कूलर और एसी खरीदने लगे हैं। इससे इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े व्यापारियों को व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि दो माह से लाखों का सामान गोदाम में पड़ा है। कभी बारिश कभी धूप के चलते बिक्री नहीं हो पा रही है। ऐसे में बढ़ती गर्मी व्यापार में तेजी लाएगी। व्यापारी राजकिशोर सिंह मिंगवाल ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये का माल गोदाम में पड़ा है जिसमें कूलर, एसी, पंखे आदि शामिल हैं। अप्रैल और मई में अच्छे व्यापार की उम्मीद थी। हालांकि कभी गर्मी, कभी बारिश के चलते व्यापार थम गया था। ऐसे में दो दिनों से बढ़ती गर्मी से अब व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारी बृजेश बिष्ट ने बताया कि कई प्रकार के पंखे, एसी, कूलर आदि मंगाए थे लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा था। लेकिन बढ़ती गर्मी व्यापारियों को अच्छा कारोबार देगा।