फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Home voting will be held in Chamoli district on 8th

Chamoli News: चमोली जिले में होम वोटिंग आठ को होगी

Wed, 03 Apr 2024 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 03 Apr 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Home voting will be held in Chamoli district on 8th
गोपेश्वर में होम वोटिंग की तैयारियों को लेकर बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुरान
फोटो
विज्ञापन

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता करेंगे मतदान, जो छूट गया वो 10 को डालेंगे वोट
जनपद में 3,137 दिव्यांग और 2,284 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। निर्वाचन आयोजन ने दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को होम वोटिंग (घर पर ही मतदान) की सुविधा दी है। चमोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आठ अप्रैल को होम वोटिंग होगी। किन्हीं कारणों से यदि कोई मतदाता छूट जाए तो उनका 10 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

होम वोटिंग की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सहायक रिटर्निंग और नोडल अधिकारियों की बैठक भी ली। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि होम वोटिंग के लिए 55 पार्टियां बनाई गई हैं जिसमें बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 19, थराली में 14 और कर्णप्रयाग में 22 पार्टियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 3,137 दिव्यांग एवं 2,284 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक हैं।
विज्ञापन



इंसेट
चार सुविधा केंद्र और एक पोस्टल वोटिंग सेंटर

गोपेश्वर। मतदान कर्मियों और आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के लिए चार सुविधा केंद्र और एक पोस्टल वोटिंग सेंटर बनाया गया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पोस्टल बैलेट) ने कहा कि पीजी कॉलेज गोपेश्वर का प्रशासनिक भवन, जीआईसी गोपेश्वर का वाणिज्य संकाय भवन, स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुलिस लाइन मैदान को सुविधा केंद्र बनाया है। अनुपस्थित मतदाता आवश्यक सेवा पोस्टल बैलेट सेंटर पीजी कॉलेज के प्रशासनिक भवन के भूतल सभागार को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed