{"_id":"6ad0b8a485798db5dc071946","slug":"highway-widening-work-begins-in-gadora-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121444-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गडोरा में हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गडोरा में हाईवे चौड़ीकरण का काम शुरू
Thu, 15 Oct 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 15 Oct 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो
आगमी यात्रा सीजन से पहले हाईवे दुरुस्त करने का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत गडोरा में हाईवे चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। वर्ष 2013 की आपदा में गडोरा गदेरे में आई बाढ़ से हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा था। अब यहां गदेरे की ओर सीमेंटयुक्त सुरक्षा दीवारों का निर्माण करने के साथ सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।
बंड विकास संगठन के संरक्षक अतुल शाह ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान गडोरा में जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। अब हाईवे सुधारीकरण से यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने की मांग की। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल ने गडोरा-किरुली सड़क का भी सुधारीकरण करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गडोरा गांव के निचले हिस्से से हाईवे पर हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के अनुसार हाईवे को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जा रहा है। अगले वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सड़क को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है।