फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Highway remained closed for three hours due to rock cracking in Baldaura

बल्दौड़ा में चट्टान दरकने से तीन घंटे बंद रहा हाईवे

Thu, 28 Apr 2022 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Highway remained closed for three hours due to rock cracking in Baldaura
बदरीनाथ हाईवे पर बल्दौड़ा में टूटकर आई चट्टान, हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुकी। - फोटो : GOPESHWAR
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को बदरीनाथ हाईवे पर बल्दौड़ा के समीप चट्टान दरकने से हाईवे करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। ऐसे में यहां वाहनों का जाम लगा रहा। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी के जरिए मलबा और बोल्डर हटाकर शाम छह बजे हाईवे को सुचारु किया।
विज्ञापन

मारवाड़ी से लेकर रड़ांग बैंड तक बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत हिल कटिंग और डामरीकरण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे हिल कटिंग के दौरान बल्दौड़ा में चट्टान दरकी और हाईवे पर मलबा-बोल्डर आ गया जिससे यहां हाईवे बाधित हो गया। बदरीनाथ धाम और गोविंदघाट जाने वाले वाहनों के पहिए भी थम गए। मौके पर मौजूद बीआरओ की जेसीबी और मजदूरों ने मलबा और बोल्डर हटाए जिसके बाद शाम छह बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हालांकि अभी भी यहां हाईवे बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह चट्टानी भाग के टूटने का खतरा बना हुआ है। वहीं बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे को सुचारु कर दिया गया है। यहां चट्टानी भाग पर काम करने से बार-बार दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed