{"_id":"6554c1f78650a975720acfc4","slug":"high-tension-line-wires-broken-power-supply-to-pindar-ghati-stalled-for-hours-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-2266-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हाईटेंशन लाइन के तार टूटे, घंटों ठप रही पिंडरघाटी की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हाईटेंशन लाइन के तार टूटे, घंटों ठप रही पिंडरघाटी की बिजली आपूर्ति
Wed, 15 Nov 2023 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 15 Nov 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़। नारायणबगड़-नलगांव के बीच मंगलवार रात को हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से पिंडरघाटी के तीनों ब्लॉकों थराली, देवाल, नारायणबगड़ में बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में बुधवार की सुबह लोग बिना बिजली के परेशान रहे। बिजली पर आधारित लोगों के व्यवसाय प्रभावित रहे। करीब 15 घंटे बाद बुधवार को लाइन ठीक हुई और बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 12 बजे 33केवी की लाइन पर फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इसकी सूचना रात में ही मिल गई थी। बुधवार सुबह टीम ने मुआयना किया तो नारायणबगड़-नलगांव के बीच लाल मिट्टी में हाईटेंशन लाइन के तार टूटे मिले। लाइन की मरम्मत करने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद