फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Heroines honored in the nectar festival of independence

आजादी के अमृत महोत्सव में वीरांगनाएं सम्मानित

Sat, 07 Aug 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Heroines honored in the nectar festival of independence
देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शनिवार को पीपलकोटी में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान वीर सैनिकों की वीरांगनाओं को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परमवीर चक्र (मरणोप्रांत) विजेता लॉस नायक रघुवीर सिंह की पत्नी हेमा देवी, कीर्तिचक्र विजेता प्रीतम सिंह कुंवर के पिता नरेंद्र सिंह कुंवर और शौर्यचक्र (मरणोप्रांत) नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह की पत्नी हेमा देवी को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान देशकाल परिस्थितियां हमें राष्ट्रीय प्रेम की और प्रेरित करती हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने सेना के जज्बे के बारे में बताया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद हटवाल, तारा दत्त थपलियाल, नंदन सिंह कुंवर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, दीपक पंत, प्राचार्य एसएन सिंह, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, राजेंद्र सिंह नेगी, डा. विकास पोखरियाल, वृजहर्ष तड़ियाल, भरत सिंह राणा, अयोध्या प्रसाद हटवाल, सूरज सिंह राणा, दीपक पंत, अवधेश सिंह रावत, संजय कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed