फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   hemkund shaib yatra.

हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा पर निकला जत्था

Sun, 26 Jun 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आदिबदरी (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, आदिबदरी (चमोली) Updated Sun, 26 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
hemkund shaib yatra.
आदिबदरी धाम के दर्शन करते सिख यात्री। मुरादाबाद से तीर्थयात्रियों का यह जत्था हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा पर निकला है। दल शनिवार को आदिबदरी पहुंचा।

मुरादाबाद से हेमकुंड साहिब तक 465 किमी की पैदल यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। दल के 80 तीर्थयात्रियों ने रविवार को यहां श्री आदिबदरी धाम के दर्शन किए।

विज्ञापन


जत्थेदार मनजीत सिंह की अगुवाई में पिछले तीन दशकों से हर वर्ष जून माह में आयोजित हो रही मुरादाबाद से हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा आज भी जारी है। 15 जून को मुरादाबाद से शुरू हुई यह बीस दिवसीय पैदल यात्रा ग्यारहवें दिन शनिवार को आदिबदरी पहुंची।
विज्ञापन


यहां तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी धाम के दर्शन किए। इस दौरान धाम शबद और कीर्तन से गुंजायमान रहा। पैरों में छाले और थकान के बावजूद पैदल तीर्थयात्रा में शामिल बच्चों, बूढ़ों और हर यात्री का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थयात्रा के सबसे बुजुर्ग पैदल तीर्थयात्री मुरादाबाद के 80 वर्षीय जत्थेदार मंजीत सिंह और 71 वर्षीय कृपाल सिंह हैं, तो सबसे छोटे पैदल तीर्थ यात्री चार वर्षीय के परी और सिमरनजीत हैं। सेवादार परमजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों का दल एक जुलाई को हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed