फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib: Snow removed from faith path for four km

हेमकुंड साहिब : चार किमी तक आस्था पथ से हटाई बर्फ

Thu, 15 Apr 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib: Snow removed from faith path for four km
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। सिख रेजीमेंट के 19 जवानों ने चार किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु कर दिया गया है, जबकि दो किमी हिस्से से बर्फ हटाने का कार्य युद्घस्तर पर जारी है। वहीं हेमकुंड साहिब में अभी भी चार से पांच फीट तक बर्फ जमी है।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 मई को खोले जाएंगे, जिसे देखते हुए आस्था पथ को सुचारु करने का कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 418 इंजीनियरिंग कोर के 62 सिख रेजीमेंट के कुछ जवान हेमकुंड साहिब पहुंचे और कुछ जवान अटलाकुड़ी ग्लेशियर के समीप बर्फ काटकर रास्ता बनाने में जुट गए। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि घांघरिया से चार किलोमीटर तक सेना के जवानों ने बर्फ हटा ली है। अब मात्र दो किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटाई जानी शेष है। कुछ जवान हेमकुंड साहिब परिसर के आसपास बर्फ काटकर रास्ता बनाने में जुट गए हैं। हेमकुंड साहिब में अभी भी चार से पांच फीट तक बर्फ जमी है। हेमकुंड सरोवर भी बर्फ में जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed