फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hema and Virendra's songs are popular in Nandkund fair

Chamoli News: मेरि बमणि बामणि धन हो तुम्हरि यजमनी...

Sun, 05 Nov 2023 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 05 Nov 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Hema and Virendra's songs are popular in Nandkund fair
देहलचौंरी शरदोत्सव में मुख्य अति​थि विनोद चमोली का स्वागत करते आयोजन  समिति के लोग ------- संवा
फोटो
विज्ञापन

पोखरी में नंदाकुंड किसान विकास मेले में हेमा करासी और वीरेंद्र के गीतों की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। नंदाकुंड किसान विकास मेले में तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोकगायिका हेमा नेगी करासी और लोक गायक वीरेंद्र राजपूत ने मेरि बमणि बामणि धन हो तुम्हरि यजमनी.., ऊंचा डांडी कांठ्यूं मां मेरे शिव शंभू..., बिंद्रा जवान ह्वे गई... समेत कई गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
गायिका हेमा नेगी करासी ने गीतों की शुरुआत मां नंदा के जागर से की। इसके बाद उन्होंने मेरी बामणी..., ऊंचा डांडी कांठ्यूं मां मेरे शिव शंभू, जागरंता हुंयां..., आछरी जागर..., कौरवों की सेना हो, गिर गेंदुवा... आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक वीरेंद्र राजपूत ने भगवती तू देणीं ह्वे जाई..., बिंद्रा जवान ह्वे गई..., अमरा बांध..., सोबनू त्वे सेवा... आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं। महिला मंगल दल, छात्र-छात्राओं और लोक जागृति कलामंच कर्णप्रयाग के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। जूनियर हाईस्कूल जौरासी के छात्र-छात्राओं ने मेरा देश है रंगीला..., खेला झुमैलो..., पानी पीने दे पनेरी..., गुलाबी सरारा आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं। तोणजी गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं ने गणेशी देवी के नेतृत्व में फिर बजे दे मोहना, नौसुर्या मुरुली और रडुवा की महिलाओं ने ऊंचा डांडियों मां बैठी गीत गाया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, हाईस्कूल जौरासी के प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश नौटियाल, आकाशदीप, डॉ. बृजेश कठैत, चंद्रप्रकाश कंडारी, मेला अध्यक्ष शिशुपाल बर्त्वाल, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, किमोठा के प्रधान मधुसूदन किमोठी, प्रधान मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता देवेंद्र बर्त्वाल ने किया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने निकाली झांकी निकाली
गैरसैंण। कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नेगी रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक एसएस नेगी की ओर से शुरू किया गया यह मेला क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने झांकी निकाली। झांकी में प्राथमिक वर्ग में शिशु मंदिर गैरसैंण, प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा, राप्रावि गैरसैंण, जूनियर वर्ग में आदर्श पब्लिक स्कूल गैरसैंण, राजकीय जूनियर हाईस्कूल सलियाणा, न्यू होप एकेडमी गैरसैंण, सीनियर वर्ग में एसजीआरआर गैरसैंण, जेएनएस एन गैरसैंण व सरस्वती विद्या मंदिर ने क्रमश: पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिकारी लखपत रावत और अन्य विशिष्ट लोगों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। शिक्षण संस्थाओं और जय पाथाबार नंदा गढ़ ज्योति सांस्कृतिक कला मंच की टीम ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेले में गैरसैंण की प्रमुख शशि सौरियाल, चौखुटिया की प्रमुख किरण बिष्ट, बीडीओ अशोक शर्मा, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, उपनल के एमडी जयनारायण बिष्ट, रामचंद्र गौड़ आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले आपसी मिलन के त्योहार : तीरथ सिंह रावत
रुद्रप्रयाग। पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के अंतिम दिन स्कूली बच्चों के साथ ही महिला व युवक मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मेला समिति ने मेले में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को प्रशस्तिपत्र, मेडल और प्रतिक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मेले आपसी मिलन के त्योहार होते हैं जिससे क्षेत्रवासियों में आपाासी सौहार्द बढ़ता है। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र में पौराणिक परंपराओं का निर्वहन युगों से होता आ रहा है। महोत्सव के आखिरी दिन आराध्य देव भगवान तुंगेश्वर महादेव की स्तुति से साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, महिला और युवक मंगल दलों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल, लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, जगवीर नेगी, गोकुल लाल टमटा, महेंद्र नेगी, दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी, जीतराज, सरिता राणा आदि मौजूद थे। संवाद

देहलचौरी शरदोत्सव में लोकगीतों की रही धूम

लोकगीत प्रतियोगिता में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल बेलकंडी रहा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। देहलचौरी क्षेत्र में आयोजित देहलचौरी शरदोत्सव सांस्कृतिक समिति शरदोत्सव का आयोजन किया जिसमें लोकगीतों की धूम रही। इडवालस्यूं, बनगढ़स्यूं और रावतस्यूं पट्टियों के लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया। शरदोत्सव में हुई लोकगीत प्रतियोगिता में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल बेलकंडी प्रथम और स्व. घुत्ता सिंह गुसाईं राइंका देहलचौरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल बेलकंडी प्रथम, एंजल हीवन स्कूल खन्दूखाल द्वितीय रहा।
शरदोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक व सांपला देहलचौरी निवासी विनोद चमोली ने किया। उन्होंने क्षेत्र में हर तरह के विकास में सहयोग देने की बात कही। समिति के अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक बृजेश भट्ट ने कहा कि देहलचौरी क्षेत्र में रामलीला मंचन तो होता है लेकिन बड़े स्तर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 साल बाद हुआ है। शरदोत्सव में गायक अमित सागर ने चैता कि चैत्वाली..., फुर घिंडुड़ी ऐजा..., संजय कुमोला और मीना राणा ने कोट का बटन..., व उत्तराखंडी छां..., जितेंद्र पंवार ने पोथली हे मेरि घेंडुली..., सुण ले दगड़िया..., पदम गुसाईं ने पंडौं वार्ता..., सौरभ मैठाणी ने सपना स्याली... के गीतों की प्रस्तुति पर श्रोता जमकर थिरके। मंच संचालन गंभीर सिंह जयाड़ा ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक गीतकार व निर्देशक गणेश वीरान, लोकगायक जितेंद्र पंवार, लोकगायिका पूनम सती और लोकगायक अमित सागर रहे। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने मेला स्थल पर भव्य मंच निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी और कोट ब्लॉक ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रमिला नेगी आदि मौजूद रहे।

----------------------------------------------------------------
भंगोटा गांव पहुंची नैणी देवी की देवरा यात्रा
नारायणबगड़। रैंस गांव में अपनी नागनी बहन से मिलने करने के बाद रविवार को नैणी देवी की देवरा यात्रा भंगोटा गांव पहुंच गई। रविवार सुबह रैंस गांव में प्रातः कालीन पूजा के बाद नैणी देवी ने बाजेगाजों के साथ गांव का भ्रमण किया और लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। गांव से विदा होने से पहले नैणी देवी ने रैंस गांव के नैणी मंदिर में अपनी बहन नागनी माता से भेंटकर विदाई ली। भंगोटा गांव जाने से पहले नैणी देवी ने भारकोटबार मंदिर में मां नंदा देवी से भेंट की। भंगोटा पहुंचने पर प्रधान भूपेंद्र मेहरा की अगुवाई में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया और नैणी देवी की डोली को गांव में विराजमान कराया। देवरा यात्रा के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि सोमवार को देवरा यात्रा कुशगांव का भ्रमण करने के बाद अरखंडा चलियापानी गांव पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed