फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   hawkers will have to take permission from the trade union

फेरी वालों को व्यापार संघ से लेनी होगी अनुमति

Thu, 30 Sep 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
hawkers will have to take permission from the trade union
गत दिनों नगर पंचायत की ओर से नगर में पॉलिथीन बंदी के लिए छापा मारे जाने पर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। बृहस्पतिवार को व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पॉलिथीन बंद करने के लिए एसडीएम को पत्र देने वाले एक व्यापारी पुत्र ने माफी मांगी और 1 हजार रुपये का जुर्माना व्यापार संघ को दिया। इस दौरान व्यापारियों ने यह भी निर्णय लिया कि क्षेत्र में फेरी वालों को व्यापार संघ से फेरी लगाने की अनुमति लेनी होगी साथ ही पुलिस थाने में सत्यापन भी कराना होगा। साथ ही साप्ताहिक बंदी के तहत रविवार को दुकानें बंद रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कहा गया कि प्रस्ताव न मानने वाले व्यापारी से 2 हजार रुपये वसूले जाएंगे। बैठक में हुकम सिंह, मनोज गौड़, प्रेम सिंह, पुष्कर, प्रदीप, विक्रम, कुंदन, कुंवर, विनोद, भरत, जगदीश, वीरेंद्र नेगी, संजय, दान सिंह और अंकित गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed