फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   harish rawat will pass on floor test : Dr. Maikhuri.

फ्लोर टेस्ट में पास होंगे हरीश रावत: डॉ. मैखुरी

Sat, 07 May 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली) Updated Sat, 07 May 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
harish rawat will pass on floor test : Dr. Maikhuri.
हरीश रावत - फोटो : file

दस मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर कांग्रेसी विधायक आश्वस्त दिख रहे हैं। देहरादून जाते वक्त यहां कुछ देर के लिए रुके कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने पत्रकारों से कहा कि हरीश रावत 10 मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित ही नहीं करेंगे बल्कि प्रथम श्रेणी में पास होंगे। और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।

विज्ञापन


शनिवार को यहां पहुंचे डॉ. मैखुरी ने कहा कि पीडीएफ, मनोनीत और कांग्रेस विधायकों का आंकड़ा 34 हो रहा है। जबकि भाजपा के पास महज 28 विधायक हैं। ऐसे में भाजपा किसी भी प्रकार से सरकार नहीं बना सकती। सतपाल महाराज से संबंधों पर पूछे जाने पर मैखुरी ने कहा कि महाराज जब तक पार्टी में थे तब तक उनके राजनीतिक गुरु थे।
विज्ञापन


विपक्षी होने से अब उनके साथ केवल सम्मान का संबंध है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष गबर सिंह नेगी, राजा चौहान, भूपेंद्र सिंह और ईश्वरी मैखुरी आदि मौजूद थे।

राजनीतिक हत्या के बराबर है भाजपा में जाना
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. मैखुरी ने कहा कि बागियों को बगावत का नतीजा सदस्यता खोकर चुकानी पड़ी। ऐसे में कोई कांग्रेसी विधायक भाजपा में जाकर अपनी राजनीतिक हत्या नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed