फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Guldar's terror in the villages of Thalisain and Karnaprayag

Chamoli News: थलीसैंण और कर्णप्रयाग के गांवों में गुलदार की दहशत

Fri, 09 Feb 2024 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 09 Feb 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Guldar's terror in the villages of Thalisain and Karnaprayag
थलीसैंण/कर्णप्रयाग। पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के गांवों में गुलदार की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। स्थानीय निवासी आसाराम पोखरियाल ने बताया कि थलीसैंण के ब्यासी, मुसेटी आदि गांवों में इन दिनों गुलदार की धमक देखी गई है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त करने की मांग उठाई। वहीं कर्णप्रयाग में नगर पालिका के राड़खी और मज्याड़ी गांवों के समीप भी गुलदार दिख रहा है। ग्राम प्रधान पीतांबरी देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह, बी. राम, हरीश डिमरी आदि ने कहा कि गुलदार ने बृहस्पतिवार रात को एक पालतू कुत्ते को मार डाला। रात में गुलदार की दहाड़ सुनाई दे रही है। दूसरी ओर रेंजर एनके नेगी ने बताया कि कर्मियों को गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed