फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gradual fast of villagers started for road improvement

Chamoli News: सड़क सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 26 Oct 2023 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 26 Oct 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Gradual fast of villagers started for road improvement
फोटो
विज्ञापन

कहा-चार साल से जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है चमोली-खैनुरी मार्ग
जल्द सुधारीकरण नहीं किया गया तो करेंगे चक्काजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। ब्लॉक दशोली के अंतर्गत चमोली-खैनुरी मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी के ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं और जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी यदि जल्द सड़क का सुधारीकरण शुरू नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के साथ चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधीन चमोली-खैनुरी मार्ग चार साल से जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क सुधारीकरण की मांग के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार और डीएम को कई बार ज्ञापन भेज चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क की स्थिति जस की तस बनी है। ऐसे में विवश होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। क्रमिक अनशन करने वालों में ग्राम प्रधान रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, खीम सिंह, वीरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, अनिल रावत, सोबत सिंहआदि शामिल रहे।
विज्ञापन


चानी-भातेटी-विनयखाल सड़क का नहीं हुआ डामरीकरण
घनसाली (टिहरी)। बासर पट्टी की लाइफ लाइन चानी-भातेटी-विनयखाल सड़क का डामरीकरण न होने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। कहा कि चानी से भातेटी बैंड तक पांच किमी सड़क पर डामर न होने के कारण यहां हर दो कदम पर गड्ढे बने हुए हैं जिससे यहां हादसे को खतरा बना है। सामाजिक कार्यकर्ता धनपाल सिंह नेगी, राहुल बिष्ट, अखिलेश, प्यार सिंह, सोहन लाल, ज्वालाप्रसाद ने इस संबंध में लोनिवि के ईई को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क के डामरीकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस सड़क से खवाड़ा, डाल गांव, सौला, चानी, तितरियाडा, भैगुल, दल्ला, गेंवाली गांव के लोग आवाजाही करते हैं। कहा यदि जल्द डामरीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता मनु सिंह ने बताया की चानी-भातेटी-विनयखाल सड़क की मरम्मत करवाई गई थी। अब पांच किमी सड़क पर डामरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed