{"_id":"57ffb3eb4f1c1bc67b28fc08","slug":"govindghat-engaged-in-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदघाट में लगा एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदघाट में लगा एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को अब यात्रा मार्ग पर धनराशि निकालने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हेमकुंड के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम लग गया है। बृहस्पतिवार को अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने एटीएम का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर जोशीमठ के बाद एटीएम की सुविधा नहीं थी। हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की मांग पर पंजाब एंड सिंध बैंक ने यहां एटीएम का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा समिति के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि गोविंदघाट में एटीएम स्थापित होने से तीर्थयात्रियों को सहुलियत होगी।