फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gopeshwar Bulls and SM XI teams reached semi-finals

Chamoli News: गोपेश्वर बुल्स और एसएम इलेवन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Thu, 21 Dec 2023 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 21 Dec 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Gopeshwar Bulls and SM XI teams reached semi-finals
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। पुलिस मैदान में आयोजित स्वर्गीय अनिल बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में गोपेश्वर बुल्स और एसएम इलेवन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहला मैच केबीएस और एसएम इलेवन के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए एसएम की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 174 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी केबीएस की टीम 150 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दूसरा मैच गोपेश्वर बुल्स और एचएस बुल्स के बीच खेला गया जिसमें गोपेश्वर बुल्स ने निर्धारित 18 ओवर में 180 रन बनाए। जवाब में उतरी एचएस की टीम आठ विकेट खोकर 158 रन पर ही सिमट गई। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने बताया कि 24 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed