{"_id":"586bd71b4f1c1ba70915948d","slug":"goepshwar-air-service-out-of-the-air-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर हवाई सेवा की पहले दिन ही निकली हवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर हवाई सेवा की पहले दिन ही निकली हवा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से उतरते दायित्वधारी विशाल डोभाल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली के लिए हवाई सेवा शुरू करने के राज्य सरकार के दावे हवा हवाई हो गए। दल-बल के साथ हवाई सेवा का शुभारंभ करने पहुंचे राज्य नागरिक उड्डयन विभाग के दर्जा धारी विशाल डोभाल को पुलिस ने उल्टे पांव लौटा दिया। पुलिस ग्राउंड में हेलीकाप्टर उतारने की परमिशन नहीं ली गई थी।
पुलिस प्रशासन ने हेलीकाप्टर कंपनी को भविष्य में दोबारा ग्राउंड में हेलीकाप्टर न उतारने का नोटिस भी थमा दिया। करीब एक घंटे बाद हेलीकाप्टर तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गया। राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक मंगलवार को देहरादून-गोपेश्वर हवाई सेवा का शुभारंभ होना था। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे से ही पुलिस मैदान में फूल मालाओं के साथ खड़े थे।
यूटी एयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकाप्टर दोपहर एक बजे यहां पुलिस मैदान में उतरा। हेलीकाप्टर से उतरे राज्य नागरिक उड्डयन विभाग के दर्जा धारी विशाल डोभाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां कार्यक्रम चल ही रहा था कि आधे घंटे बाद ग्राउंड में पहुंचे चमोली के पुलिस उपाधीक्षक धनी राम ने हेलीकाप्टर के पायलट कैप्टन मनीष बंसल से हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति रिपोर्ट मांगी। अनुमति नहीं होने से पायलट बगले झांकने लगे।
विज्ञापन
डोभाल ने भी अनुमति रिपोर्ट पर अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने मौके पर ही जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से भी वार्ता की, लेकिन जिला प्रशासन ने भी सेवा शुरू होने की सूचना से इंकार कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक धनी राम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कैप्टन बंसल को भविष्य में दोबारा बिना अनुमति के पुलिस ग्राउंड में हेलीकाप्टर न उतारने का नोटिस थमा दिया। करीब एक घंटे तक ग्राउंड में रहने के बाद दो बजे हेलीकाप्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गया।
हवाई सेवा शुरू करने को लेकर जिला प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई थी, जिससे मौके पर जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी भी मौजूद नहीं थे। ग्राउंड में अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी नहीं थी। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है। समाचारपत्रों से मिली सूचना पर पुलिस प्रशासन की ओर से ग्राउंड के चारों ओर कुछ पुलिस कर्मी लगाए गए थे।
जिला प्रशासन को सेवा शुरू करने की कोई सूचना नहीं दी गई थी, जिससे ग्राउंड में न तो प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई और न ही सुरक्षा व्यवस्था की जा सकी है।
-विनोद कुमार सुमन, डीएम, चमोली
पुलिस ग्राउंड में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर पुलिस की ओर से परेड समेत विभिन्न क्रिया कलाप संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस मैदान से हेलीकाप्टर सेवा शुरू नहीं हो सकती है। हेलीकाप्टर कंपनी को भविष्य में बिना अनुमति ग्राउंड में हेलीकाप्टर न उतारने का नोटिस भी दे दिया गया है। -धनी राम, पुलिस उपाधीक्षक, चमोली
चमोली जिला व पुलिस प्रशासन को हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की सूचना देने में सचिव स्तर से चूक हुई है। इस संबंध में अधिकारियों से बात की जाएगी। पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी जानी चाहिए थी। आगामी दिनों में हेलीकाप्टर सेवा को सप्ताह में दो दिन संचालित होना है। -राजेंद्र भंडारी, उड्डयन मंत्री, उत्तराखंड सरकार