{"_id":"6b056c37eec8b70f74010bb9","slug":"third-competency-assessment-to-be-held-in-over-1220-schools-in-chamoli-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-128058-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली के 1220 से अधिक विद्यालयों में होगा तृतीय दक्षता आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली के 1220 से अधिक विद्यालयों में होगा तृतीय दक्षता आकलन
Tue, 24 Nov 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
एससीईआरटी ने तैयार किए प्रश्नपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। जनपद चमोली के 1220 से अधिक शासकीय विद्यालयों में तृतीय दक्षता आधारित आकलन आयोजित किया जाएगा। यह आकलन विद्यार्थियों की सीखने की स्थिति जानने और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए है। प्रश्नपत्रों की छपाई 27 नवंबर तक और वितरण 29 नवंबर तक पूरा होगा।
डायट में आयोजित बैठक में संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी ने बताया कि प्रश्नपत्र एससीईआरटी की ओर से तैयार किए गए हैं। पहली बार 10 फीसदी विद्यालयों में पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं। पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और ऑनलाइन फीडिंग का काम होगा। प्राचार्य अनीनाथ ने 2027 की परख परीक्षा की तैयारी के लिए शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने मॉनिटर्ड और नॉन-मॉनिटर्ड विद्यालयों के परिणामों के तुलनात्मक अध्ययन की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पंकज उप्रेती ने सभी विद्यालयों को आकलन के दिन विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आकलन के बाद विद्यार्थियों को उपचारात्मक शिक्षण दिया जाएगा। बैठक का संचालन समग्र शिक्षा के चंडी प्रसाद नौटियाल ने किया।