फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Girls took out scooty rally

बालिकाओं ने निकाली स्कूटी रैली, दिया शक्ति का संदेश

Sun, 24 Jan 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Girls took out scooty rally
गोपेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया। - फोटो : GOPESHWAR
कलक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत 18 आयु वर्ग की सीनियर बालिकाओं को हेलमेट वितरित करते हुए स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में तनुजा, मेघा, प्रियंका व दीपशिखा ग्रुप ने प्रथम, साधना, कामनी, रश्मि व पूनम ग्रुप ने द्वितीय और स्मिता, रिंपी, प्रिया, निकिता व स्मृति ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान क्विज में साधना नेगी ग्रुप ने प्रथम, सुषमा ग्रुप ने द्वितीय व सरिता ग्रुप ने तृतीय स्थान पाया। वहीं जीआईसी गोदली में शिक्षक धन सिंह घरिया ने अनाथ, निर्धन व निराश्रित छात्राओं को ड्रेस, स्वेटर बांटे।
विज्ञापन

‘आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे’
कर्णप्रयाग/थराली/नारायणबगड़/गैरसैंण। कर्णप्रयाग, सिमली, लंगासू, गौचर सहित पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। थराली में बाल विकास परियोजना अधिकारी गुड्डी रावत ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। ब्लाक सभागार में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का शर्मा प्रथम, कोमल द्वितीय, ज्योति तृतीय, निबंध में आस्था प्रथम, मनीषा द्वितीय, श्रेया तृतीय, मेहंदी में खुशबू प्रथम, प्रिया द्वितीय, सायिमा तृतीय, रंगोली कार्यक्रम के दो समूहों में हिमांशी रावत, सोनी और पूजा के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारायणबगड़ में प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत किए गए। वहीं गैरसैंण में राइंका मेहलचौरी में एनएसएस इकाई की सभी बालिकाओं को सम्मानित किया गया और कविता को सम्मान स्वरूप एक दिन के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया। भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा, मोनिका, रोशनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed