फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   GIC students studying in dilapidated building

जर्जर भवन में पढ़ाई कर रहे जीआईसी के छात्र-छात्राएं

Sat, 25 Sep 2021 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
GIC students studying in dilapidated building
राजकीय इंटर कॉलेज कोटी का विद्यालय भवन जर्जर होने से छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। स्थिति यह है कि स्कूल भवन के कक्षा-कक्षों और पैदल रास्तों पर भूस्खलन से दरारें पड़ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से नया भवन बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के पीटीए अध्यक्ष अशोक रावत और ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने इस संबंध में सीएम व डीएम को पत्र भेजा। कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर वर्ष 1976 में कोटी गांव में हाईस्कूल खोला गया। फिर 1997 में उच्चीकरण के बाद इंटर कॉलेज बनाया गया। वर्तमान समय में कॉलेज के आसपास भूस्खलन से स्कूल भवन जर्जर होने लगा है। यहां छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारी खतरे के साए में पठन-पाठन कर रहे हैं। उन्होंने जल्द स्कूल भवन निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed