{"_id":"656f1322ad0ef25c160f2940","slug":"gave-information-about-ayurveda-to-students-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-3477-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दी आयुर्वेद की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दी आयुर्वेद की जानकारी
Tue, 05 Dec 2023 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 05 Dec 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या शिविर लगाए गए। राज्य आयुष मिशन सोसाइटी देहरादून के निर्देशन में जिला आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों में 105 आयुर्विद्या शिविर लगे जिसमें छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योगाभ्यास व योग के लाभ के बारे में बताया गया।
जिले के पोखरी, दशोली, जोशीमठ, नंदानगर, कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़ ब्लॉक के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक विद्यालयों व इंजीनियरिंग और नर्सिंग कॉलेज में आयुर्विद्या शिविर लगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. एसके रतूड़ी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को आयुर्वेदिक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर डॉ. दुष्यंत पाल, डॉ. रुद्र सिंह राणा, डॉ. अनीता रावत, डॉ. हुकुम पंखोली, डॉ. कुसुम खाती मौजूद रहे। संवाद